रै’गिंग की तो र’द्द होगा दाखिला, नहीं मिलेगी डिग्री

नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षाओं के संचालन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में रै’गिंग की घ’टनाएं रोकने के लिए विश्वविद्यालय सख्त रुख अख्यतियार कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी रै’गिंग और छे’ड़छा’ड़ की घटनाएं रोकने की तैयारी कर ली है। विश्वविद्यालय के अनुसार, दिल्ली पुलिस, डीएमआरसी और डीटीसी के साथ बैठक में योजना तैयार की गई है।

रैगिंग की शिकायत के लिए हर कॉलेज में ड्रॉप बॉक्स होंगे

नॉर्थ व साउथ कैंपस में ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा यूजीसी का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

कॉलेज में रैगिंग, यौन शो’षण से संबंधित कमेटी के गठन और जल्द इसकी गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
बसों और मेट्रो में भी रै’गिंग के नियमों के बारे में बताया जाएगा।

हर स्टूडेंट और उनके अभिभावक को एंटी रै’गिंग शपथपत्र देना होगा। नियम तो’ड़ते पकड़े जाने पर डिग्री और दाखिला र’द्द किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य कानूनी का’र्रवाई भी की जाएगी।

ADS HERE
ADS HERE

डीयू ने कॉलेजों और हॉस्टल में रै’गिंग रोकने के लिए सख्ती बरती है।

कॉलेज, सेंटर और हॉस्टल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश तत्काल रोककर रैगिंग नियमों की जानकारी दी जाएगी।
नए सत्र की शुरुआत में कुछ सप्ताह तक हॉस्टल में गेस्ट को रहने की अनुमति नहीं होगी। औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है।
हर कॉलेज के बाहर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी ताकि किसी तरह की घ’टना ना हो।
विश्वविद्यालय परिसर में सं’वेदनशील जगहों पर दिल्ली पुलिस की मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। सीसीटीवी से कैंपस की निगरानी होगी।

डीयू ने निर्देश दिया है कि सभी कॉलेजों में शि’कायत बॉक्स रखे जाएंगे। स्टूडेंट्स इसके जरिए लिखित शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा यहां बताए गए टोल फ्री नंबरों पर भी सूचना या शि’कायत भेज सकते हैं।
यूजीसी की एंटी रैगिंग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरः 1800-180-5522
नॉर्थ कैंपसः 011-22667221
साउथ कैंपसः 011-24119832

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.