पटना : जेपी पुल के जिग जैग सपोर्ट में फंसा युवक, एनडीआरएफ ने बचाया

पटना : पटना में सुबह सुबह जेपी सेतु (गंगा नदी पर सड़क और रेल पुल) पिल्लर नंबर 18 के पास गिरने के बाद रेलवे ट्रैक के ज़िगज़ैग मेटलिक गार्ड के बीच बुरी तरह से एक युवक फंस गया था. इसके बाद पटना जिला नियंत्रण कक्ष से पीड़ित को बचाने के लिए 9वीं बटालियन एनडीआरएफ को बुलाया गया. विजय सिन्हा, कमान्डेंट के आदेश पर 9 बटालियन एनडीआरएफ की एक टीम जो कि पूरी रात दीघा पाटीपुल घाट, पटना में माँ दुर्गा मूर्ति विसर्जन के अवसर पर तैनात थी, उसे बचाव ऑपेरशन के लिए तुरन्त घटनास्थल पर भेज गया.
कुमार बलचंद्र, उप कमान्डेंट तथा कुलदीप कुमार गुप्ता, उप कमान्डेंट की देखरेख में एनडीआरएफ टीम त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को सुरक्षित बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन में लग गई. एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने अपनी व्यवसायिक कार्यकुशलता का परिचय देते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक की मदद से सेतु में फंसे हुए पीड़ित के पास पहुचे. बचावकर्मियों ने घटनास्थल पर पीड़ित के फ्रैक्चर हाथ और पैर को स्थिर कर के उसे सुरक्षित जिन्दा निकाला.
फिर उसे दीघा पटना पुलिस को सौंप दिया गया. सुबह लगभग 07.55 बजे पीड़ित को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने हेतु पारस अस्पताल, पटना भेज दिया गया. एनडीआरएफ के अनुरोध पर इस पूरे बचाव ऑपेरशन के दौरान रेलवे परिचालन को रोक दिया गया था.
फंसे पीड़ित की पहचान विक्रमादित्य सिंह (30 वर्ष), पिता- स्वर्गीय अजीत कुमार सिंह, निवासी- पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड, पटना के रूप में की गई है. विजय सिन्हा, कमान्डेंट ने 9 बटालियन एनडीआरएफ द्वारा त्वरित रिस्पांस करते हुए एक बहुमूल्य जान बचाने के लिए किए गये इस सफल ऑपेरशन के बाद संतोष व्यक्त किया. अपने बचावकर्मियों को शाबासी दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading