गुजरात रेपकांड का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार

पकड़े गए युवक का नाम अनिल यादव है. जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ और गुजरात पुलिस की टीम ने एक साथ छापेमारी की और आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया.


बक्सर
: गुजरात में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के एक मामले में आरोपी शख्स की गिरफ्तारी बक्सर जिले से हुई है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी धनसोई थाना क्षेत्र से की है. यह कार्रवाई गुजरात से आई पुलिस टीम ने बक्सर पुलिस के सहयोग से की.
पकड़े गए युवक का नाम अनिल यादव है. जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ और गुजरात पुलिस की टीम ने एक साथ छापेमारी की और आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तारी कर लिया. गुजरात पुलिस और स्थानीय पुलिस आरोपी अनिल यादव का मेडिकल कराने सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गई. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल आरोपी को मॉडल थाने में बैठा रखा है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. बक्सर सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने पूरे मामले की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक रेप की यह घटना गुजरात के सूरत जिले में गोडरा इलाके में हुई थी. मालूम हो कि हाल के दिनों में गुजरात में हुई रेप की एक घटना के बाद वहां बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों पर हमले किए गए थे. रेप की यह घटना राज्य के साबरकांठा में हुई थी, जिसके बाद वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया गया था. रेप की इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading