नीतीश ने रेल हादसे पर जतायी संवेदना, बिहार के 4 मरने वाले को दो -दो लाख का मुआवजा


पटना :
पंजाब के अमृतसर में हुए भीषण रेल हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना प्रगट की है। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के किनारे रावण दहन कार्यक्रम में अगर सतर्कता बरती जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के बारे में पहले से सोचना चाहिए था। बिहार के जो निवासी इस घटना में प्रभावित हुए हैं उनके प्रति भी हमारी संवेदना है।

पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे में 60 लोगों की मौत हुई है जिसमें बिहार के 4 लोग शामिल हैं। इस हादसे में गोपालगंज के चंद्रिका यादव,  भागलपुर , सबौर के यतीन्द्र दास और शिवम  तथा  मोकामा के घोसवरी के सतीश कुमार की मौत हुई है। सभी मृतकों के परिजनों को बिहार सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। अमृतसर के जोड़ा बाजार में शुक्रवार को रेल लाइन के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जब रावण जल रहा था तब पटाखों की तेज आवाज गूंज रही थी। उस समय काफी लोग रेल पटरी के पास ही खड़े थे। उन्हें पटाखों की आवाज में रेलगाड़ी के आने की आवाज सुनायी नहीं दी जिससे ये हादसा हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading