
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : श्रावणी मेला 2019 के शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनजर आज गुरुवार को सभी दंडाधिकारियों, सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग स्थानीय द्वारकानाथ हाई स्कूल में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिसमें मेले के दौरान वि’धि व्यवस्था संधारण और शांतिपूर्ण संचालन तथा सु’रक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

जिलाधिकारी आलोक रंजन ने उपस्थित सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि श्रावणी मेला के दौरान खासकर सोमवारी के दिन सर्वाधिक भी’ड़ होती है ऐसे में इतनी बड़ी तादाद में आये कावंरियों की सु’रक्षा और भी’ड़ नियंत्रण जैसी चुनौ’तियों का सामना बिना सजगता से नहीं किया जा सकता. इसके लिए समुचित यो’जना बनाकर कार्य करते हुए विधि व्यवस्था के संधारण में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीरता बरतें, ताकि भक्तजनों को जल अर्पण में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

निर्देश दिया गया कि रात्रि और तड़के सुबह का समय सबसे अहम होता है. इस समय सभी को स’जग रहते हुए भी’ड़ नि’यंत्रण और व्यवस्थापन हेतु हमें पुरी श’क्ति और सा’मर्थ्य लगा देनी है. निर्देश दिया गया कि मंदिर परिसर में प्रतिनियुक्त दं’डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य सुर’क्षाकर्मी सभी अपने-अपने स्थानों पर तत्परता के साथ कार्य करें.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी वि’धि व्यवस्था सं’धारण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी धै’र्य के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. इस अवसर पर वि’धि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्वी अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत कुल 234 दं’डाधिकारियों और उतने ही पुलिस पदाधिकारियो को प्रतिनियुक्त किया गया है.

वहीं पश्चिमी अनुमंडल अंतर्गत कुल 96 दं’डाधिकारियों और उतने ही पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अतिरिक्त कुल 26 महत्वपूर्ण स्थानों पर नि’यंत्रण कक्ष बनाया गया है.

गरीब नाथ मंदिर के निकास क्षेत्र, छाता बाजार चौक, छोटी कल्याणी चौक, प्रभात सिनेमा चौक, हरिसभा चौक, पानी टंकी चौक, हाथी चौक, माखन साह चौक, पुरानी बाजार चौक, अघोरिया बाजार चौक, बजरंगबली चौक और रामदयालु नगर रेलवे क्रासिंग के पास कुल 12 स्थलों पर वीडियोग्राफर के साथ वाच टावर बनाये गये है.

मेले में असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. अफवाह फैलाने वाले बक्शे नहीं जाएंगे. मौके पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.




