
SITAMARHI (ARUN KUMAR) : प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल एवं डीआईजी रविन्द्र कुमार ने सीतामढ़ी पहुँचकर समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम-एसपी सहित सभी वरीय पदाधिकारियो के साथ बा’ढ़ राहत कार्यो का संमीक्षा की. प्रमंडलीय आयुक्त ने जिले में बा’ढ़ रा’हत कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे अधिक लोग सीतामढ़ी में ही प्रभा’वित हुए है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के उपरांत कई प्रकार की बी’मारियां फैलने की संभा’वना होती है, इसलिये अभी से ही इसके रोक थाम का प्रयास शुरू कर दे. उन्होंने निर्देश दिया की पूरी पारदर्शिता के साथ रा’हत कार्य चलायें, साथ ही इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी आदि का भी सहयोग लें.

प्रमंडलायुक्त श्री लाल ने कहा कि सरकार के संसाधनों पर पहला अधिकार आ’पदा पी’ड़ितों का है. आयुक्त ने सामुदायिक किचेन, सूखा राशन वितरण, स्वास्थ्य सुविधाएं, पशुओं की शर’णस्थली आदि से संबंधित कार्यो का भी जा’यजा लिया. उन्होंने बा’ढ़ मृ’तकों के परिजनों को राहत राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके पूर्व डीएम रंजीत कुमार ने बताया कि जिले के 16 प्रखण्ड के 179 पंचायत 17 लाख लोग बा’ढ़ से प्रभा’वित है.

अभी 44 मोटर बोट एवम 120 नाव जिले में उपलब्ध है, जिसे राहत कार्य मे लगाया गया है. 156 सामुदायिक किचेन में 55000 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे है. प्रभा’वित गाँव की संख्या 561 है. प्रभावित लोगों के बीच सूखा राशन का भी वितरण हो रहा है. अभी तक 10400 प्लास्टिक शीट्स बाटे गए हैं. कल से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव यु’द्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा.

समीक्षा बैठक उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त एवं तिरहुत रेंज के डीआईजी रविन्द्र कुमार ने डीएम-एसपी के साथ डूमरा पंचायत भवन में चल रहे रा’हत केंद्र एवम सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया. उन्होंने मेहसौल के पास लखनदेई नदी का अवलोकन किया. इसके बाद रामपदारथ नगर स्थित बाढ़ में ध्व’स्त मकान का मोटर बोट से जायजा लिया.

उन्होंने लगभग दो घंटे मोटर बोट से भावदेपुर, राजोपट्टी, डुमरा पड़ोदी आदि बा’ढ़ प्रभा’वित स्थानों का जा’यजा लिया. उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि अविलम्ब शत प्रतिशत बा’ढ़ प्रभा’वित मकानों को खाली करवायें.

गौरतलब हो कि प्रशासन द्वारा कल से ही लोगों को मकान खाली करने का अनु’रोध किया जा रहा है. अभी तक मात्र 10-12 परिवार ही मकान खाली किये है, जिसे गोयनका कॉलेज में ठहराया गया है.



