
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : के’स में मदद करने एवं के’स डायरी भेजने के एवज में सिकंदरपुर ओपी प्रभारी को रि’श्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रं’गेहाथ गिर’फ्तार कर लिया. विजिलेंस टीम आरोपी दरोगा को विशेष पू’छताछ हेतु अपने साथ पटना लेकर निकल गई.

आरोप है की बालूघाट निवासी आरोपी शंकर सहनी के के’स में मदद करने और पक्ष में आ’रोप पत्र मज;बूत बनाने को लेकर सिकंदरपुर ओपी प्रभारी शम्भू कुमार ने 50 हज़ार रुपयों की मांग की थी. शंकर सहनी ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में की थी. पटना निग’रानी अन्वेषण ब्यूरो को दिए आवेदन के आलोक में डीएसपी और उनकी टीम ने पहले परि’वादी द्वारा किये गए शि’कायत की गोपनीय जांच की. जांच में मामला सही पाया गया.

पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृव में नि’गरानी टीम द्वारा सिकंदरपुर ओपी के आसपास जा’ल बिछाया गया. तदुपरांत रि’श्वत की पहली किश्त के रूप में 15 हज़ार रुपये परिवादी को देकर दरोगा को पैसा देने को कहा गया. सिकंदरपुर ओपी प्रभारी शम्भू कुमार ने जैसे ही पैसे लिए, वि’जिलेंस की टीम ने उसे रं’गेहाथों मौ’के पर ही गिर’फ्तार कर हि’रासत में ले लिया और उसे लेकर पटना रवाना हो गई.

क्या है मामला
शनिवार 26 जनवरी 2019 शाम बालूघाट के आश्रमघाट में ह’त्या की नियत से जुटे अप’राधियों में से एक को सिकंदरपुर ओपी पुलिस की तत्परता से हथि’यार के साथ गिर’फ्तार किया गया था. गिर’फ्तार अप’राधी बालूघाट निवासी महेश अग्रवाल ने ह’त्या के लिए सु’पारी लिए जाने का खुलासा किया था. प्रति’शोध लेने की नियत से बालूघाट निवासी संजय सहनी ने शंकर सहनी की ह’त्या की यो’जना बनाई थी और मोतिहारी के सु’पारी कि’लर को हथि’यार के साथ बुला लिया था.

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सिकंदरपुर ओपी के एसआई प्रमोद कुमार ने बालूघाट में बांध के पास आश्रमघाट से एक अप’राधी को विदेशी पि’स्तौल और कार’तूस के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया था, वहीं बाकी सभी अप’राधी स्कार्पियो से फ’रार हो गए थे. फ’रार अप’राधियों की पहचान मोतिहारी के रघुनाथपुर निवासी राजन सहनी, कृष्णा यादव के साथ ही अन्य दो व्यक्ति के रूप में गिर’फ्तार अप’राधी ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया था.

गिर’फ्तार अप’राधी बालूघाट निवासी महेश अग्रवाल के पास से चाईना निर्मित 7.62 बो’र की एक टी-54 पि’स्टल, 7.62 बो’र की एक रा’उंड जिंदा कार’तूस और एक मोबाईल बरा’मद किया गया था. गिर’फ्तार अप’राधी महेश ने पुलिस को बताया था की 25 जनवरी की शाम में बालूघाट के आश्रमघाट निवासी संजय सहनी ने मोहल्ले के ही शंकर सहनी की पत्नी के साथ गल’त नीयत से छेड़’खानी कर दी थी, जिसके विरो’धस्वरूप शंकर सहनी ने संजय सहनी की पिटा’ई कर दी थी. प्रतिशोध की ज्वाला में जल रहे संजय ने पि’टाई से हुये अपमान का बद’ला लेने के लिये शंकर सहनी की ह’त्या करने की यो’जना बनाई थी.



Koi bhi police Wala imandari se kam karta hai sab ko. Rishwat chahiye
Cesh no 450/16 town Thana me hai kitna I o aaya our gaya DSP sir aaye Gaye. SSP sir gaye magar koi police. Wala. Is cesh ko dekha. Nahi sabko rishwat ka aadat laga hai
Kya hai Case No. 450/16.