टीवी की दुनिया के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की मौ’त हो गयी। बता दें कि द’र्दनाक सड़क हा’दसा रायपुर के पास हुआ। वहीं घ’टना में शिवलेख के माता-पिता भी गं’भीर रूप से घा’यल हो गए।

शिवलेख अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भीषण ट’क्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही शिवलेख की मौ’त हो गई। कार में शिवलेख के साथ उनके पिता शिवेंद्र सिंह, मां लेखना सिंह और अन्य शख्स नवीन सिंह भी मौजूद थे। रायपुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आरिफ शेख ने पीटीआई को बताया कि हादसा गुरुवार को करीब 3 बजे रायपुर के धरसींवा में हुआ।

शिवलेख सिंह जी-टीवी के इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, सोनी टीवी के संकटमोचन हनुमान, कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का, सब टीवी के खिड़की, बालवीर, श्रीमान जी, श्रीमती जी, बिग मैजिक के अकबर बीरबल में नजर आ चुके हैं।