हिमा दास ने जीता चौथा गोल्ड मेडल, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी बधाई

भारतीय स्टार धाविका हिमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। हिमा ने मात्र 23.25 सेकंड्स जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा की इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही बॉलीवुड भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने हिमा को बधाई देते हुए कहा कि अब वो अपनी खुद की सोने की खान खोल सकती हैं।

ADS HERE
ADS HERE

अजय देवगन
15 दिनों में चौथा गोल्ड, हमारे भारतीय स्टार धावक ने क्या शानदार जीत दर्ज की है

सुनील शेट्टी
भारतीय ध्वज के साथ आगे बढ़ते रहो। 15 दिनों में अपने 4 पदक के लिए बधाई! लड़ते रहो! सबसे अच्छा अभी भी आना बाकी है!

मानुषी छिल्लर
वह अजेय है। हमें गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद।

add 2

विवेक ओबेरॉय
हिमा दास को लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने की बधाई। वो भी पंद्रह दिन के अंदर। तुमने सबको गर्व करने का मौका दिया है। जीतती रहो, चमकती रहो और लोगों को प्रेरणा देती रहो। जय हिंद।

आदनान सामी
15 दिन में चौथा गोल्ड! हमारे भारतीय स्टार धावक द्वारा एक अविश्वसनीय जीत।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.