Tik Tok स्टार्स पर अमन वर्मा ने कहा – जब तक लोग लाइन में लगकर आपके लिए टिकट नहीं खरीदते…

टिक टॉक जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर स्टार समझने वाले कलाकारों पर टेलीविजन के सुपरस्टार अभिनेता अमन वर्मा ने तीखा व्यं’ग्य क’सा है। अमन का कहना है कि कोई भी स्टार तभी बनता है जब लोग पैसे खर्च कर उसका काम देखने को तैयार होते हैं।

ADS HERE
ADS HERE

मुंबई में हुए एक इवेंट पर पहुंचे अमन वर्मा से टिक टॉक स्टार्स को लेकर सवाल हुआ, तो वह बोले, “मुझे लगता है सोशल मीडिया का इन दिनों अजब दौर चल रहा है।

मुझे सुनने में आया है कि टिक टॉक वीडियो के लोग स्टार बन चुके हैं। किसी की मौ’त भी हो गई थी। उन्होंने कहा “मेरा ये मानना है कि जब तक लोग लाइन में लगकर आपके लिए टिकट नहीं खरीदते, तब तक आप स्टार नहीं हैं। मैं यह भी नहीं कहूंगा कि टेलीविजन के कलाकार बड़े स्टार हैं क्योंकि सच यही है कि जब तक लोग कतार में खड़े होकर आपके लिए टिकट नहीं खरीदते, इस गलतफहमी में रहना कि आप स्टार हैं, ठीक नहीं है।”

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.