राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और इससे जुड़े संगठनों की जां’च के लिए बिहार पुलिस की विशेष शाखा की ओर से जारी पत्र पर सि’यासत थम नहीं रही है. अब इस मा’मले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर नि’शाना सा’धा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बात पर सुशील मोदी से सवाल पूछा जाना चाहिए कि उनके सरकार में रहते यह कैसे हुआ? वहीं उन्होंने यह भी पूछा कि इतना बड़ा निर्णय आखिर सीएम नीतीश की इ’जाजत के बिना कैसे सं’भव हुआ?

गिरिराज सिंह से जब ये पूछा गया कि आरएसएस प्रकरण में आपका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि यह किसी को समझ में नहीं आया क्या कारण था? जेडीयू-बीजेपी के साथ बिहार की सरकार में है और संघ हमारा मातृ संगठन है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सरकार में हैं, उन्हीं से पूछना चाहिए कि यह क्या है? क्यों छा’नबी’न करने की जरूरत पड़ी?
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घ’टना काफ़ी आप’त्तिजनक है.

इस घ’टना से लोगों में इतना आ’क्रोश है कि लोग पूछ रहे हैं कि हम सरकार में हैं या सरकार से बाहर? उन्होंने पूछा कि इतना बड़ा निर्णय बिना मुख्यमंत्री के इ’जाज़त के कैसे हुआ ये जां’च का विषय है. सरकार का रिश्ता अपने ढं’ग से चलाना होता है, लेकिन जब ऐसी घ’टना सामने आती है तो पूरा परिवार प्रतिकार करता है. आज इस घ’टना पर सभी का’र्यकर्ताओं ने प्रतिकार किया है.


Input: News 18