नहीं खत्म हुआ फीचर फोन का जमाना। अब फीचर फोन भी स्मार्ट होने लगे हैं। इसी कड़ी में एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत एक ऐसे फीचर फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है जिसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा और यदि सच में ऐसा होता है तो एंड्रॉयड के सपोर्ट के साथ फीचर फोन लॉन्च करने वाली नोकिया दुनिया की पहली कंपनी होगी।

नोकिया के एंड्रॉयड फीचर फोन की तस्वीर भी सामने आई है जो कि नोकिया 220 जैसा ही नजर आ रहा है।
हालांकि यह साफ नहीं है कि इस फोन में एंड्रॉयड का कौन सा वर्जन मिलेगा या फिर इसमें भी KaiOS ही मिलेगा।
