फोन निर्माता कम्पनी ने अपने स्टॉक एंड्रॉयड फोन Mi A3 को लॉन्च कर दिया है। Mi A3, इससे पहले लॉन्च हुए एमआई ए1 और एमआई ए2 का अपग्रेडेड वर्जन है।
इस फोन को फिलहाल स्पेन में लॉन्च किया गया है जहां इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो यानी करीब 19,200 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 279 यूरो यानी करीब 21,500 रुपये है। भारत में इस फोन के आने की अभी कोई खबर नहीं है।

फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। इसमें 4030mAh की बैटरी मिलेगी
