भजन सिंगर अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का आज सुबह नि’धन हो गया है । वो 85 साल की थीं । अनूप की मां पिछले कुछ दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं ।
अनूप बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट बनने को लेकर चर्चा में आए थे । अनूप ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री ली थी । जब वो शो से बाहर आए तो सबसे पहले अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। अनूप ने बताया था, ‘मैं सीधे अपनी मां से मिलने गया, जो 85 साल की हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है। मैंने उन्हें बताया कि वह एक भू’त है और उस तरह का कुछ भी नहीं था। जसलीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है ।’

अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ गुरु-शिष्य के तौर पर एंट्री ली थी। उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें हुई थीं ।
घर से बाहर आने के बाद अनूप सीधे जसलीन के पिता केसर मथारू से मिलने पहुंचे थे। अनूप और केसर अच्छे दोस्त हैं । अनूप ने केसर मथारू को सारी सच्चाई बताई और कहा कि वो जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं । इसके बाद केसर मथारू ने उनसे कहा, ‘हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे ।’
