ऋतिक रोशन ने गाया ‘तू लगावे लू जब लिपिस्टिक’

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में ऋतिक ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया है । आनंद कुमार बिहार से हैं इसलिए ऋतिक ने भी उनके जैसे लुक को अपनाया और भोजपुरी भी सीखी । अब ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है ।

इसमें वो भोजपुरी गाना ‘तू लगावे लू’ गाते दिख रहे हैं । इस वीडियो में ऋतिक ने ये भी बताया कि उन्हें बिहारी भाषा बहुत पसंद आई ।

ADS HERE
ADS HERE

ऋतिक कहते हैं, ‘आनंद कुमार की तरह दिखने के लिए मैंने जो सबसे पहला बलिदान दिया, वो था अनफिट रहना । ऋतिक दिन में 2-3 घंटे बिहारी बोलने की प्रैक्टिस करते थे । एक क्लिप में तो ऋतिक अपने बेटों से भी बिहारी भाषा में बात करने लगे । ऋतिक के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।

बिहार सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान भी कर दिया है। कलेक्शन की बात करें तो  फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 11.83 करोड़ रुपये रहा। अगले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई और इसका कलेक्शन उछल कर 18.19 करोड़ रुपये जा पहुंचा। फिल्म ने भारत में अबतक 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है ।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading