एयरलाइन कंपनी इंडिगो को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 43 गुना ज्यादा मुनाफा हुआ है। कंपनी की आय में भी 44 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपने वित्तीय नतीजों में कहा है कि उसका मुनाफा टैक्स काटने के बाद 1203.10 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केवल 27.80 करोड़ रुपये था।

वहीं कमाई में भी 44.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला और यह 9420.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।कंपनी के सीईओ रंजॉय दत्ता ने कहा कि यह अभी तक कंपनी का सबसे ज्यादा दर्ज किया हुआ मुनाफा है।
यात्रियों व कार्गो से होने वाली कमाई में उछाल के कारण ही ऐसा देखने को मिला है।
