देश की राजधानी दिल्ली के पृथु गुप्ता पुर्तगाल लीग 2019 के पांचवें दौर में आईएम लेव यांकेलेविच को हराकर 2500 अंक की ईएलओ रेटिंग पार करने के बाद भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

नौ साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था, उन्होंने यह उपलब्धि 15 साल चार महीने और 10 दिन में हासिल की। 31 वर्ष पहले विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। दिग्गज आनंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, ‘अब हम पूरे हो गए। 64वां ग्रैंडमास्टर। हमारे नए ग्रैंडमास्टर पृथु गुप्ता आपका स्वागत है।’
डी गुकेश भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर है जिन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि इस साल जनवरी में हासिल की थी।
