देश की राजधानी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में नि’धन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
शीला दीक्षित के अचानक नि’धन से देश भर में शो’क की ल’हर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शो’क जताया है।
अभिनेता अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर दु’खी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के नि’धन के बारे में सुनकर दु’ख हुआ। वह बहुत ही अच्छी नेता थीं। दिल्ली में हुए विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।
भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘सचमुच एक महान नेता… उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। आपको बहुत प्यार मिला मैम। हमारे देश के लिए बड़ा नु’कसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले’।

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- आपकी आत्मा को शांति। आप हमेशा अपनी शक्ति, दृढ़ संकल्प और दयालु व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। आपने दिल्ली को कई अन्य चीजों की तुलना में पहले से कहीं अधिक सुंदर बना दिया।
रवीना टंडन ने भी ट्वीट कर दु’ख जताया है। शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं और 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। वह लगातार तीन बार कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहीं।
