भारतीय शटलर सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंच गईं। खिताबी मुकाबले में उनकी भि’ड़ंत जापान की यामागुची से होगी। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा को 44 मिनट में 21-14, 21-7 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया था।
सत्र का सातवां टूर्नामेंट खेल रहीं हैदराबादी खिलाड़ी सिंधु पहली बार फाइनल में पहुंचीं हैं।
