बिहार के शेखपुरा में एक है’रतअंगेज वाकया सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां की एक युवती को प्रेम प्रसंग के जा’ल में फं’सा कर युवक ने शादी कर ली. शादी के एक महीने के भीतर ही दिल्ली में ह’त्या कर ला’श को गाय’ब कर दिया.

अब युवती के पी’ड़ित परिजन एसपी से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं. घ’टना के बारे में बताया जा रहा है कि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र अं’तर्गत धोबघ’टा वार्ड संख्या 19 की सपना को लखीसराय के युवक विक्रम से प्रेम हो गया. दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले विक्रम और सपना का प्यार इतना ग’हरा हो गया कि जून 2019 में दोनों ने शादी कर ली.

शादी में दोनों परिवारवालों की सहमति भी हो गई और विक्रम पत्नी सपना को लेकर दिल्ली चला गया. शादी के एक महीने बाद घरवालों को विक्रम के रिश्तेदार से पता चला कि सपना की मौ’त हो गई है.

Input: News 18