अमेजन की प्राइम डे सेल में करोड़ों का बिजनेस होता है। इस साल भी कंपनी ने 15-16 जुलाई को प्राइम डे का आयोजन किया था, लेकिन इस बार एक छोटी-सी गलती की वजह से अमेजन को 9 लाख रुपये का कैमरा लेंस सिर्फ 6,500 रुपये में बेचना पड़ा है।

दरअसल प्राइम डे सेल के दौरान एक शख्स को अमेजन की साइट पर 3,000 डॉलर का कैमरे का लेंस ऑफर के तहत मात्र 94 डॉलर में मिला। शख्स को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने ऑर्डर जरूर कर दिया। शख्स ने अपनी इस लॉटरी की जानकारी रेडिट पर भी शेयर की है। बता दें कि शख्स ने कैनन का EF 800mm f/5.6L IS लेंस खरीदा है

वहीं अब लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि तकनीकी वजह से 3,000 डॉलर्स का कैमरा 94 डॉलर्स में बिक तो गया तो लेकिन कंपनी इसकी डिलिवरी करेगी या नहीं, हालांकि अभी तक डिलिवरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।