उत्तर प्रदेश और बिहार वालों की इनकम दूसरे राज्यों से बहुत कम, लेकिन टैक्स ज्यादा, जानें कैसे…

देश में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की प्रति व्यक्ति आय अन्य राज्यों से काफी कम है। इसके बावजूद आय के मु’काबले कर अ’नुपात सबसे अधिक है। दोनों राज्यों के लोग प्रति व्यक्ति आय का 20% से अधिक कर चु’काते हैं। इसके उलट दिल्ली और हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है। जबकि आय के मु’काबले कर अ’नुपात सबसे कम है। वित्त विभाग के आं’कड़ों के मु’ताबिक यूपी में 50,942 रुपये प्रति व्यक्ति आय पर लोगों को 11,239 रुपये औसत कर देना पड़ता है, जो कुल आय का 22.06 फीसदी है।

इसी प्रकार बिहार के लोगों पर कर का बो’झ कुल आय का 23.81% था। बिहार में प्रति व्यक्ति आय महज 34,409 रुपये थी जबकि प्रति व्यक्ति कर 8,191 रुपये देना पड़ा था। महाराष्ट्र- हरियाणा में कर कम : प्रति व्यक्ति अधिक आय वाले राज्यों में लोगों पर कर का बोझ भी कम है।

वर्ष 2016-17 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय 1,80,174 रुपये थी। जबकि कर का भार 18,433 रुपये था। वहीं, महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति आय 1,65,491 रुपये थी। यहां के लोगों को औसतन 16,285 रुपये कर देना पड़ा, जो अध्ययन में शामिल 15 राज्यों में सबसे कम है। देश के सबसे साक्षर राज्य केरल में प्रति व्यक्ति आय 1,63,475 रुपये थी। जबकि कर भार 20,090 रुपये प्रति व्यक्ति था।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.