बिहार के प्रसिद्ध मधेपुरा के सिंहेश्वरनाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सै’लाब उ’मड़ पड़ा। डाकबम, कांवरियों के साथ ही आम श्रद्धालुओं का अहले सुबह से ही पूजा- अर्चना और जलाभिषेक का दौ’र शुरू हो गया। पहली सोमवारी को बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है।

सिंहेश्वरनाथ नाथ मंदिर में शिवभक्तों की भी’ड़ को नि’यंत्रित करने के लिए पु’ख्ता व्यवस्था की गई। शिव गंगा त’ट से मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की दो क’तार बनायी गयी है। क’तार में चलकर श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच रहे हैं। ग’र्भ गृह में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मि’यों के साथ ही स्थानीय सेवादार भी चौकस हैं। सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सेवादारों की ओर से गंगा जल की भी व्यवस्था की गयी है।

मोकामा घा’ट से गंगाजल मंगाया गया है। भोलेनाथ को गंगाजल अ’र्पित करने वाले श्रद्धालुओं को सेवादारों द्वारा गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा। इसके साथ ही डाकबम की सेवा के लिए मंदिर परिसर में सेवादार त’त्पर हैं। मंदिर परिसर में सेवादारों की ओर से पानी, शरबत आदि की भी व्यवस्था की गयी है।


Input: Hindustan