बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा को चेक बाउंसिंग केस में मुंबई की अंधेरी महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अपराधी ठहराया है और साथ ही उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। पूनम सेठी नामक मॉडल ने उन पर 22 लाख रुपये वापस ना देने का इल्जाम लगाया है।
पूनम ने कोएना मित्रा पर साल 2013 में एक चेक बाउंस होने के सिलसिले में केस दर्ज कराया था। इन इ’ल्जामों को कोएना ने ग’लत बताया था, और उनके साथ कोर्ट में केस ल’ड़ने का चयन भी किया था। कोएना का कहना था कि पूनम की इतनी हैसियत नहीं है कि वह किसी को 22 लाख रुपये उधार दे पाएं।

वहीं पूनम की मानें तो इसी 22 लाख रुपये का उधार चुकाने के लिए कोएना ने उन्हें 3 लाख रुपये का एक चेक दिया था, जो बाद में बैंक में पैसे ना होने के कारण बाउंस हो गया।
वहीं कोएना का कहना है ” यह केस पूर्ण रूप से झूठा है और मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है। अंतिम तर्क के दौरान, मेरा वकील अदालत में उपस्थित नहीं हो सका इसलिए मेरा पक्ष नहीं सुना गया, जिसे सुने बगैर ही आदेश पारित किया गया है। मैं उच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती दूंगी और मेरे वकील अपील करने की प्रक्रिया में हैं”।
