Revolt RV400 भारत में 7 अगस्त को लांच होने जा रही है। यह देश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है। इस बाइक का लुक्स और फीचर्स इसकी खूबियां मानी जा रही हैं।
कायास लगाए जा रहे हैं कि भारत में Revolt RV400 की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। आपको बता कि गुरुग्राम की स्टार्ट-अप कंपनी Revolt Intellicorp का पहला प्रॉडक्ट है। कंपनी ने 25 जून से इस बाइक की प्री-बुकिंग शुरू है। ग्राहक एक हजार रुपये देकर बाइक को बुक करा सकते हैं।

बाइक दो कलर ऑप्शन- रेबेल रेड और कॉस्मिक ब्लैक में मिलेगी, शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।
