ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कमाए 112.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 112.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में गुरुग्राम मुख्यालय वाले इस बैंक को 393.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

RADIO ROC LIVE

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 5,634.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,729.58 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का एनपीए कुल ऋण के मुकाबले घटकर 12.56 फीसदी रह गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17.89 फीसदी था। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी 10.63 फीसदी से घटकर 5.91 फीसदी रह गया।
add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.