बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की चपेट में संगीतार अनु मलिक भी आए थे। उस वक्त अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज कर रहे थे आ’रोप लगने के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से हटा दिया था

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अनु मलिक टीवी पर लौट सकते हैं लेकिन इस बार वो जज बनकर नहीं आएंगे बल्कि बतौर गेस्ट रहेंगे। गीतकार समीर के साथ अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में आएंगे।

बता दें कि समीर और अनु मलिक ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इससे पहले साल 2018 में सिंगर श्वेता पंडित और सोना महापात्रा के अलावा 2 और महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन शो’षण के आ’रोप लगाए थे।