बिहार के 12 जिलों बा’ढ़ से हा’हाकार म’चा हुआ है. इन 12 जिलों में आई बा’ढ़ से अब तक 104 लोगों की मौ’त हो चुकी है, जबकि 76 लाख 85 हजार से अधिक की आ’बादी बा’ढ़ की वि’भीषिका से प्रभा’वित हुई है. आ’पदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बिहार के 12 जिलों में शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में अब तक 104 लोगों की मौ’त हो चुकी है.

बिहार में बा’ढ़ से म’रने वाले 102 लोगों में सीतामढ़ी के 27, मधुबनी के 23, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के दो-दो और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जिलों में कुल 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 76,400 लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 712 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है. बा’ढ़ प्र’भावित इ’लाके में रा’हत एवं ब’चाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें लगाई गई हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है.

केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की कई नदियां- बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी विभिन्न स्थानों पर सोमवार को ख’तरे के नि’शान से ऊपर ब’ह रही थी. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार की सभी नदियों के जलग्रह’ण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तक हल्की से साधारण बारिश की संभावना जतायी गयी है.


Input: News 18