साहो का नया पोस्टर हुआ रिलीज, दिखी प्रभास- श्रद्धा की केमिस्ट्री

बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म साहो का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस बार पोस्टर का फोकस एक्शन न होकर फिल्म का रूमानी ट्रैक है। पोस्टर पर फिल्म के हीरो प्रभास और फिल्म में फीमेल लीड कर रहीं श्रद्धा कपूर के बेहद जज्बाती अंदाज में दिखाया गया है।

ADS HERE
ADS HERE

इस नए पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की केमिस्ट्री की झलक दिखने को मिल रही है जिसमें दोनों आंखों ही आंखों मे बहुत कुछ बयां कर रहे है। फिल्म के पहले गाने ‘साइको सैयां’ में प्रभास अपनी हीरोइन श्रद्धा के साथ कदम थिरकाते नजर आए थे।

add 2

प्रभास का यह रूप लोगों क काफी पसंद आया और ये गाना सारे चार्ट्स पर धूम मचा रहा है। इस नए पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट यानी 30 अगस्त 2019 भी लिखी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.