इस नए चेहरे को लॉन्च करेंगे करण जौहर

वंशवाद को बढ़ावा देने के आरोप झेलने वाले हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अब एक और नए चेहरे को लॉन्च करने का फैसला किया है। यह चेहरा भी फिल्म इंडस्ट्री के परिवार से ही है और इसे करण जौहर की ही खोज आलिया भट्ट का करीबी बताया जाता है।

धर्मा प्रोडक्शन की सहयोगी कंपनी धर्माटिक नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म बना रही है और इस नए चेहरे की लॉन्चिंग इसी फिल्म से होगी। धर्मा प्रोडक्शन्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करण जौहर की खोज ये नया चेहरा हैं आकांक्षा रंजन जो मशहूर टीवी शो निर्माताओं शशि रंजन और अनु रंजन की बेटी हैं।

ADS HERE
ADS HERE

आकांक्षा हाल ही में अपारशक्ति खुराना के म्यूजिक सिंगल तेरे नैना के वीडियो में नजर आई थीं। इसके अलावा वह टीवी पर डिकोडेड नाम से एक फैशन शो भी कर चुकी हैं।

आकांक्षा के चयन में आलिया भट्ट की सबसे बड़ी भूमिका माना जा रही है। दोनों बचपन की दोस्त हैं और तमाम मौकों पर आकांक्षा ने आलिया के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 25 साल की आकांक्षा को करण जौहर अपनी अगली फिल्म गिल्टी से लॉन्च कर रहे हैं, यह वही फिल्म है जिसमें कियारा आडवाणी लीड रोल कर रही हैं।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.