कंटेंट गाइडलाइन नियम का उल्लंघन करने पर टिक टॉक ने डिलीट किए 60 लाख वीडियो

बहुप्रचलित एप टिक टॉक ने भारत में अपने कंटेंट गाइडलाइन नियम का उल्लं’घन करने पर अपने प्लेटफॉर्म से 60 लाख वीडियो डिलीट किए हैं। कंपनी ने एक अधिकारी ने कहा है कि टिक टॉक भारत में अपने गाइडलाइन को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। ऐसे में किसी भी गैर’कानूनी और अश्ली’ल कंटेंट को तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा।

add 2

टिक टॉक ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में डाटा सेंटर खोलने वाला है जहां भारतीय यूजर्स के डाटा स्टोर होंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक 6-18 महीनों में भारत में डाटा स्टोर के लिए सर्वर काम करने लगेगा। फिलहाल भारतीय यूजर्स का डाटा कंपनी ने अमेरिका और सिंगापुर में रखा है। वहीं भारत में टिकटॉक के यूजर्स की संख्या व्हाट्सएप और फेसबुक के यूजर्स के करीब पहुंच गई है।

1.  कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को टिक टॉक से बाहर रखने के लिए ऐज गेट की सुविधा है। ऐसे में टिक टॉक पर13 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यूजर्स ही अपना अकाउंट बना सकते हैं।

2. पैरेंटल कंट्रोल की सुविधा में स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट तथा रिस्ट्रिक्टेड मोड दोनों शामिल हैं।  इस सुविधा के जरिए जब माता- पिता अपने बच्चे के फोन पर स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट तथा रिस्ट्रिक्टेड मोड को चालू करते हैं, तब उन्हें एक पासवर्ड सेट करने का अवसर मिलता है। पासवर्ड को जाने बगैर बच्चा प्रतिदिन केवल सीमित समय के लिए वीडियो देख सकता है या फिर केवल फिल्टर की गई सामग्री को देख सकता है।

ADS HERE
ADS HERE

3.रिस्ट्रिक्टेड मोड अकाउंट की सेटिंग के लिए दिया जाने वाला एक विकल्प है जो कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए अनुपयुक्त वीडियो या सामग्रियों को प्रतिबंधित कर देता है।

4. स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट के माध्यम से माता-पिता के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को 40, 60, 90 या 120 मिनट की समय सीमा निर्धारित करने की सुविधा मिलती है। समय सीमा तक पहुंचने के बाद उपयोगकर्ता को टिक टॉक का उपयोग जारी रखने के लिए पासवर्ड दर्ज करना होगा।

5. ख’तरनाक वीडियो पर कंपनी रिस्क वॉर्निंग टैग लगाती है। ताकि यूजर्स को उस वीडियो के बारे में जानकारी मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.