जियो की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर की कमर्शियल लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जियो गीगाफाइबर की आधिकारिक लॉन्चिंग 12 अगस्त को होगी।

कहा जा रहा है कि AGM में जियो गीगाफाइबर को आधिकारिक तौर पर कमर्शियली लॉन्च किया जा सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, ‘जियो गीगाफाइबर की बीटा टेस्टिंग सफल रही है और जल्द ही इसे 5 करोड़ घरों में पहुंचाया जाएगा।’ उन्होंने जियो गीगाफाइबर के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
