नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। स्कॉलरशिप एग्जाम पहला चरण 3 नवंबर 2019 को और दूसरा चरण 10 मई 2020 को होगा।
एनटीएसई की इस परीक्षा में एससी श्रेणी के छात्रों के लिए 15 प्रतिशत, एसटी के लिए 7.5 प्रतिशत और विकलांग छात्रों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण होता है।

पहला चरण पार करने वाले छात्रों को दूसरे चरण में बैठने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) से दसवीं करने वाला छात्र भी यह परीक्षा दे सकता है। दोनों चरण में दो-दो पेपर होंगे।
पहला पेपर मेंटल एबिलिटी टेस्ट होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर स्कॉलेस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
