सावन को महिने में लाखों शिव भक्त यहां दर्शन करने आते हैं और इस जगह को बाबा नगरी कहा जाता है। सावन महीने में प्रतिदिन करीब एक लाख शिवभक्त ‘बाबा नगरी’ नाम से प्रसिद्ध झारखंड के देवघर यानी बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। यहां का शिव मंदिर द्वादश ज्योर्तिलिंगों में सर्वाधिक महिमामंडित है। शिवलिंग पर जलार्पण करने के लिए हर सोमवार को शिवभक्तों की संख्या और बढ़ जाती है।

देवघर जिला प्रशासन का दावा है कि झारखंड राज्य के प्रवेशद्वार दु’म्मा से लेकर बाबाधाम में पड़ने वाले पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। झारखंड-बिहार की सीमा स्थित दुम्मा में राजकीय श्रावणी मेले का उद्घाटन बाबा वैद्यनाथ-बासुकीनाथ धाम श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। देवघर के उपायुक्त (जिलाधिकारी) राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि बाहर से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर ही रोकने के लिए प्रशासन की ओर से दो अस्थायी बस पड़ाव बनाए गए हैं।

छोटी गाड़ियों के परिचालन के लिए रूटमैप लगभग तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई से प्रारंभ हुए सावन महीने में अधिक भी’ड़ जु’टने के मद्देनजर बाबा पर जलार्पण के लिए पिछले वर्ष की भांति ‘अरघा सिस्टम’ से लोग भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि दुम्मा से खिजुरिया तक 95 प्वाइंट पर इंद्रवर्षा (कृत्रिम बारिश) का इंतजाम किया गया है, जिसके तहत कांवड़िया गुजरते हुए पाइप के जरिये कराई जाने वाली कृत्रिम बारिश में स्नान कर सकेंगे। इस दौ’रान कांवड़ियों के पैर पर पानी डाला जाएगा जिससे उन्हें शीतलता का अहसास होगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को रात में भी चलने में कोई परे’शानी नहीं हो, इसके लिए इसके लिए मेटल लाइट लगाया गया है।

जगह-जगह स्नानागार एवं शौचालय बनाए गए हैं जो नि:शुल्क हैं। 29 अस्थायी थाना एवं ट्रैफिक थाना बनाया गया है जिसमें पुलिस के वरीय पदाधिकारी एवं सुरक्षा ब’ल प्रतिनियुक्ति की गई है।
