सात भारतीय खिलाड़ियों ने थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक सिंह और पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन सहित सात भारतीय मुक्केबाजों ने सोमवार को थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

ADS HERE
ADS HERE

बैंकाक में थाइलैंड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दीपक और निखत के अलावा इंडिया ओपन की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनीषा मोन, एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार, स्ट्रैंडजा कप की रजत पदक विजेता मंजू रानी और इंडिया ओपन के रजत पदक विजेता ब्रिजेश यादव भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे।

add 2

महिला 75 किग्रा वर्ग में भाग्यवती कचारी पहले ही पहले दौर में बाई मिलने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी थी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.