इसरो ने 22 जुलाई को ‘चंद्रयान 2’ लॉन्च किया। इसको लेकर पूरे बॉलीवुड ने इसरो की कामयाबी को सराहा । इस चंद्रयान 2 का नाम ‘बाहुबली’ रखा गया है।
प्रभास ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी थी । अब असम पुलिस ने भी बाहुबली का एक नया पोस्टर रिलीज कर ‘चंद्रयान 2’ की लॉन्चिंग को सेलिब्रेट किया है । असम पुलिस ने इस पोस्टर के साथ फिल्म बाहुबली को एक नया नाम दिया। ये नया नाम था- चंद्रयान 2. चंद्रमा और उससे आगे।

यह पोस्टर शेयर करते हुए असम पुलिस ने लिखा- मुबारक हो इसरो। बाहुबली चंद्रयान 2 के साथ चांद की जर्नी पर गया है, उसी तरह आपने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है।
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मैनकाइंड और यहां तक कि मूनकाइंड भी आज गर्व महसूस कर रहे हैं। इस पोस्टर में प्रभास शिवलिंग की जगह चांद को अपने कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं ।
