बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस एक वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं । इस वीडियो को राहुल ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है । राहुल को एक पांच सितारा होटल में दो केलों की भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी।

राहुल वीडियो में बता रहे हैं, ‘इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं । यह जेडबल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए । लेकिन जरा आप बिल देखिए ।’ होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया । राहुल ने बिल भी शेयर किया ।

उन्होंने विडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपको भरोसा करने के लिए यह देखना होगा । कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं हैं ।’ इस ट्वीट के साथ राहुल ने चंडीगढ़ के उस पांच सितारा होटल को टैग भी किया है । वीडियो में राहुल ने दो केले और बिल दिखाया ।