एक अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Huawei Y9 Prime 2019

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे एक अगस्त को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च करने जा रही है। अमेजन पर हुवावे वाय9 प्राइम 2019 का टीजर भी जारी हो गया है।

Huawei Y9 Prime 2019 हुवावे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में हुवावे का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710एफ प्रोसेसर मिलेगा।

केन्या में हुवावे वाय9 प्राइम 2019 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,499 केन्या शिलिंग यानी करीब 15,600 रुपये है। वहीं सऊदी अरब में यह फोन 969 सऊदी रियाल यानी करीब 17,800 रुपये है।

ADS HERE
ADS HERE

इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा।  6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी की रैम मिलेगी। यह फोन सिर्फ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा है।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.