एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर नई ब्याज दरें 22 जुलाई 2019 से ही लागू कर दी हैं। हालांकि बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। अन्य दूसरी एफडी पर ब्याज दरों में बैंक द्वारा किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
46 से 60 दिन की एफडी पर, 61 से 90 दिन की एफडी पर और 91 से छह महीने की एफडी पर ग्राहकों को छह फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एक साल की एफडी पर ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसमें 0.20 फीसदी की कटौती कर दी गई है।

इसके साथ ही एक साल एक दिन से लेकर एक साल तीन दिन तक, एक साल और चार दिन की एफडी में, एक साल पांच दिन से लेकर एक साल 15 दिन की एफडी पर और एक साल और 16 दिन की एफडी पर भी ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एक साल 17 दिन से लेकर दो साल तक की एफडी पर ग्राहकों को 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.70 फीसदी ब्याज मिलेगा।
दो साल एक दिन से लेकर दो साल 15 दिन की एफदी पर, दो साल और 16 दिन की एफडी पर और दो साल और 17 दिन की एफडी पर ग्राहकों को 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।

तीन साल और एक दिन से लेकर पांच साल की एफडी पर ग्राहकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
पांच साल एक दिन से लेकर आछ साल तक और आठ साल एक दिन से लेकर 10 साल तक ग्राहकों को सात फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
नौ महीने एक दिन से लेकर मौ महीने तीन दिन की एफडी पर, मौ महीने चार दिन की एफडी पर और नौ महीने 16 दिन की एफडी पर ग्राहकों को 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।