अयोध्या में लॉन्च होगा नया सीरियल ‘राम सिया के लव-कुश’

शूटिंग की बदलती तकनीक के सहारे इस महाकाव्य की सनातन कथा फिर से एक बार छोटे परदे पर उतरने जा रही है और इस बार इस गाथा की शुरुआत होगी राम की जन्मभूमि अयोध्या से। इस नए टीवी सीरियल की अयोध्या में लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

इस बार ये पूरी कहानी भगवान राम और उनकी पत्नी सीता के बेटों लव कुश के नजरिए से दिखाने की कोशिश की जाएगी। इस बार सीरियल में एक और खास कोशिश की जा रही है और वह है इसे पूरी तरह संगीतमय महाकाव्य बनाना।

ADS HERE
ADS HERE

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक उदित नारायण को इस सीरियल के लिए साइन किया जा चुका है। वह इस सीरियल का टाइटल ट्रैक गाएंगे।

संगीत निर्देशक के तौर पर सीरियल से जुड़े हैं मशहूर संगीतकार अमर हल्दीपुर के बेटे संगीत और सिद्धार्थ हल्दीपुर।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading