टीवी के बाद बॉलीवुड में जलवे बिखेरने वाली अदाकारा मौनी रॉय के पास दो फिल्मों को करने के बाद झोली में दो फिल्में और भी हैं। मौनी आए दिन अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी हॉटनेस के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। अपने इस लुक के लिए उन्होंने ब्लैक स्ट्रेप्लेस ब्रालेट टॉप के साथ लैदर पैंट पहनी है।

सोशल मीडिया पर मौनी की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और फैंस इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप तो जान ही ले लोगी।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- हॉटनेस ओवरलोडेड
