एक साल में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने 16 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया है, जो कि एक साल में ली गई अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। यह क’र्ज पाकिस्तान ने पहले से लिए गए क’र्ज को चुकाने के लिए और आयात बिलों का भुगतान करने के लिए लिया है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संघीय सरकार के दस्तावेजों के मुताबिक 16 बिलियन डॉलर का क’र्ज वित्त वर्ष 2018-19 में लिया गया है। इसमें इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान-तहरीक-इंसाफ का ग्यारह महीने का कार्यकाल शामिल है।

लड़’खड़ाती अर्थव्यवस्था से जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई है। ना सिर्फ पेट्रोल और डीजल, बल्कि पाकिस्तान में आलू और टमाटर जैसी अन्य कई सब्जियों के दामों ने आसमान छू लिया है। सच तो यह है कि पाक सरकार अवाम को आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाई। आज भी चार करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हैं।