Hyundai मोटर इंडिया ने घोषणा की है की एक अगस्त, 2019 से सभी मॉडलों के दाम 9,200 रुपये तक बढ़ जायेंगे। दाम बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा कारों में नए संवर्धित सुरक्षा नियमों के कारण इनपुट लागत में वृद्धि की वजह बताई गई है।
एक अगस्त से जहां Hyundai की कारें महंगी होने जा रही हैं, वहीं जुलाई के महीने में कंपनी अपनी सभी कारों पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का ऑफर भी दे रही है।

आइये जानते हैं किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट ?
Hyundai Santro: 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Grand i10: 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Elite i20: 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Active i20: 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Xcent: 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Verna: 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Elantra: 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
Hyundai Tucson: 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
(डिस्काउंट सिर्फ 31 जुलाई 2019 तक ही मान्य)
