टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि वह अपनी माइक्रो-एसयूवी H2X कॉन्सैप्ट को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। H2X कॉन्सैप्ट पर से जिनेवा मोटर शो में पर्दा उठाया गया था। बाकी मॉडल्स की तरह H2X कॉन्सैप्ट को भी इंपैक्ट 2.0 पर डिजाइन किया गया है।
वहीं इसका मुकाबला महिंद्रा केयूवी100 और मारुति इग्निस से होगा। H2X कॉन्सैप्ट के प्रोडक्शन वर्जन का नाम टाटा हॉर्नबिल है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने सात सीटर एसयूवी का कोडनेम H7X (बुजार्ड) रखा था। टाटा मोटर्स अल्ट्रोज को इसी साल लॉन्च करेगी।

वहीं H2X को बुजार्ड के बाद लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने इस साल मार्च में हुए जिनेवा मोटर शो में इसे शोकेस किया था। टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि वह अल्ट्रोज, सात सीटर H7X और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी H2X को लॉन्च करेगी।
टाटा मोटर्स का कहना है कि प्रोडक्शन रेडी डिजाइन कॉन्सैप्ट वर्जन से 70 से 80 फीसदी तक मिलता जुलता है। वहीं H2X के व्हीलबेस की लंबाई 2.5 मीटर होगी, जबकि चौड़ाई 1.8 मीटर और ऊंचाई तकरीबन 1.6 मीटर होगी।
