RAXAUL : चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

रक्सौलः रक्सौल में एसएसबी 47 वाहिनी के जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जब एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया .तस्कर के पास से 43 किलो चरस बरामद हुआ है. बरामद चरस की कीमत करीब 8 करोड़ 60 लाख रुपए है. एसएसबी ने कार को भी जब्त कर लिया है।अबतक की जांच में गिरफ्तार तस्कर कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. इस रास्ते से ही वह नेपाल से कई बार नशीले पदार्थों की वह खेप रक्सौल के रास्ते से कानपुर लेकर जाता था.

इस बार फिर वह इंडिका कार से 43 किलो चरस लेकर जा रहा था. लेकिन एसएसबी के जवानों ने उससे गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी तस्कर को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.