PATNA : कल से फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

PATNA : राजधानी पटना में हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. पटना नगर निगम सोमवार 22 अक्टूबर से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए उतरेगा.
इस बार उन जगहों पर नगर निगम का ज्यादा ध्यान होगा जहां पहले अतिक्रमण हटाया जा चुका है. ये अतिक्रमण हटाओ अभियान 27 अक्टूबर तक चलेगा. हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी. अतिक्रमण हटाने का यह काम सुबह 6 बजे से 12 बजे तक रोज किया जाएगा.

इससे पहले भी पटना में अतिक्रमण हटाया गया था. पटना को अतिक्रमण मुक्त बनाने का लगातार प्रयास चलता रहा. निगम की ओर से कई बड़े इलाकों में कड़ी कार्रवाई की गई थी. जिसमे पटना के पत्रकार नगर थानांतर्गत साकेतपुरी इलाके में अतिक्रमण मुक्त सड़क बनाने के लिए अभियान चलाया गया.
पटना के गांधी मैदान क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बिहार की राजधानी पटना में पत्रकार नगर थानांतर्गत साकेतपुरी इलाके में अतिक्रमण मुक्त सड़क बनाने के लिए अभियान चलाया गया. जेसीबी की मदद से इस अतिक्रमण मुक्त अभियान को अंजाम दिया गया.

बता दें कि रघुहरी कॉम्प्लेक्स के आगे अवैध रूप से बने दुकानों को भी हटाया गया. साथ ही, सड़क के किनारे बने झुग्गी झोपड़ियों को भी प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया.
इधर पटना के अशोक राजपथ पर भी नगर निगम के आदेश के बाद से घरों को तोड़ने का काम जोर शोर से चलता रहा. पटना के कई इलाकों में अवैध रूप से सड़क की तरफ निकले मकानों के छज्जों को तोड़ा गया.

डीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद जहां कहीं भी सड़क के किनारे इलेक्ट्रिक पोल, टेलीफोन के पोल, पेड़ आदि रह गए हैं, उन्हें हटाने का निर्देश दिया गया है. सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने और ट्रैफिक व्यवस्था को स्मूथ रखने के लिए सभी बाधाआें को दूर किया जाएगा. पटना सदर के सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि दीघा रेललाइन के किनारे चिह्नित मकानों और स्ट्रक्चर को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading