एनआईए ने जारी की देश के 258 मोस्ट वांटेड दुश्मनों की लिस्ट

NEW DELHI : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहली बार अपने उन ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकियों की सूची जारी की है जिनके बारे में काफी लंबे समय से खुफिया एजेंसिया पता लगाने में जुटी थीं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी की गई देश के दुश्मनों की लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सैयद, हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और 26/11 हमले का मास्टरमाइंड जाकी उर रहमान लक्वी जैसे हाई प्रोफाइल नाम शामिल हैं।

इन आतंकियों ने देश में कई ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस सूची में अधिकतर आतंकी पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देश के लोगों से मदद की मांग की है।

एनआईए ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एनआईए को भगोड़ों का पता लगाने में आपकी मदद की जरूरत है। इन्हें लेकर अगर आपके पास कोई जानकारी है तो कृपया 011-24368800 पर कॉल करें या help.nia@gov.in पर मेल करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

भारत को सुरक्षित बनाने में हमारी मदद करें। एनआईए ने मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची देखने के लिए अपनी वेबसाइट का लिंक भी जारी किया है।

लिस्ट में हाफिज सईद के अलावा जो नाम प्रमुख हैं उनमें आतंकी इलियास कश्मीरी, सैय्यद सलाउद्दीन, जकी उर रहमान लखवी सहित कई महिला आतंकी और नागा उग्रवादी तथा नक्सली भी शामिल हैं। इस लिस्ट को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिकेसन, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मिलकर तैयार किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading