20 साल पहले भारत ने पाकिस्तान के खि’लाफ आज ही के दिन कारगिल यु’द्ध जीत लिया था । पूरा देश इसका जश्न मना रहा है, इस मौके पर अक्षय कुमार ने भी देश के जवानों को सलाम करते हुए एक वीडियो शेयर किया है ।

इस वीडियो में जवान अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ गाते हुए नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘दिल को छू लेने वाले इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया ।
जब हमारा छोटा सा ट्रिब्यूट लोगों तक पहुंचता है तो खुशी होती है । अब इससे ज्यादा क्या बोलूं । भारत के वीर को लाखों सलाम ।’
