बिहार के भोजपुर में से’क्स रैकेट में कोर्ट में दिए गए ब’यान के आधार पर कई तथ्यों को पुलिस खंगाल रही है. इनमें एक जानकारी जो अहम है वह नाबालिग लड़की को लखनऊ ले जाने की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग ने कोर्ट में जो बयान दिया है इसके अनुसार लाली और अनिता उसे लखनऊ लेकर भी गई थी जहां उसके साथ गलत काम किया गया था.

अब सवाल ये है कि एक विधायक का नाम इस मा’मले में सामने आने के बाद क्या यूपी के राजनेताओं से भी इसके तार जु’ड़ते हैं? हालांकि पुलिस ने बिहार के विधायक के नाम की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नाबालिग के बयान के आधार पर इसमें अभी कई खु’लासे होने बाकी हैं.

बहरहाल इस रैकेट से जुड़ी अनिता तो पुलिस की गिर’फ्त में आ चुकी है, लेकिन वह लाली को ढूंढने में लगी हुई है. इतना ही नहीं इस धं’धे में लिप्त अन्य लोगों की ता’लाश भी जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाली वही है जिसका नाबालिग बच्ची ने नाम लिया है और उसके बारे में अपना बयान द’र्ज करवाया है.

दरअसल बच्एची ने बताया है कि माह पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाली लाली नाम की लड़की ने नाबालिग बच्ची को पटना अनिता देवी के पास पहुंचाया था.

Input: News 18