बिहार की सियासत के सं’दर्भ में हाल में तीन खबरों ने सबका ध्यान खींचा है. पहला गुरुवार को जब लोकसभा में तीन तला’क बिल का वि’रोध करते हुए जेडीयू ने वोटिंग का बायकॉ’ट किया. दूसरा बीते रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर जाकर अकेले में आधे घंटे गुफ्तगू की और तीसरा 28 जुलाई को आरजेडी के अल्पसंख्यक चेहरा माने जाने वाले अशफ अली फातमी के 28 जुलाई को जेडीयू ज्वाइन करने की खबर.

राजनीतिक जानकारों की माने तो ये नीतीश कुमार की लंबी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार के नि’शाने पर अल्पसंख्यक वोटर हैं जिन्हें वे अपने पाले में करना चाहते हैं. वरिष्ठ पत्रकार फैजान अहमद मानते हैं कि चूंकि नीतीश कुमार 14 साल से मुख्यमंत्री हैं, वे लेकिन कोई वोट बैंक नहीं बना है.
नीतीश कुमार अपने वोट बैंक लगातार एक्सपैंड करने की कोशिश में हैं. ऐसे में जेडीयू अगर किसी वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है तो वह मुस्लिम वोट ही है.

बकौल फैजान अहमद 2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम देखें तो साफ है कि मुसलमानों का झुकाव जेडीयू की तरफ हुआ है.

दरअसल अल्पसंख्यक समुदाय भी मान रहा है कि लालू यादव की अनुपस्थिति में आरजेडी का वोट बेस क’मजोर हुआ है ऐसे में उनके लिए जेडीयू स्वाभाविक वि’कल्प बनती जा रही है.

Input: News 18